बद्रीनाथ हाईवे पर लगा वाहनों का महासागर, जोशीमठ में लागू हुआ टोकन सिस्टमचारधाम यात्रा में बड़ा संकट! जोशीमठ के पास घंटों जाम में फंसे हजारों श्रद्धालु

0

uttarakhand braking news

file_0000000065b87209b2da53d94efcae80.png

जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे पर भारी जाम, प्रशासन ने लागू किया टोकन आधारित गेट सिस्टम

चमोली जिले में जोशीमठ के निकट बद्रीनाथ नेशनल हाईवे-7 पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के चलते गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की है।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार, वर्तमान में प्रतिदिन 30 से 35 हजार श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम तथा 5 से 10 हजार यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने हर 30 मिनट में एक दिशा से वाहनों को निकालने की व्यवस्था करते हुए टोकन आधारित गेट सिस्टम लागू किया है। जोशीमठ के नरसिंह मंदिर के पास स्थापित इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए मंदिर दर्शन भी कर सकते हैं।

एसपी ने बताया कि जोशीमठ, मारवाड़ी और विष्णुप्रयाग के बीच करीब 10 किलोमीटर सड़क खंड की स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। पूर्व में हुई भू-धंसाव की घटना के कारण सड़क ढांचे को नुकसान पहुंचा था। प्रशासन का दावा है कि वन-वे ट्रैफिक और गेट सिस्टम से जाम की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed