सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंसानियत और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। वहीं सबसे दुखद दृश्य यह रहा कि आसपास मौजूद कुछ लोग घायल मोर की मदद करने के बजाय उसके पंख नोचते नजर आए। इस अमानवीय घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर गहरा आक्रोश जता रहे हैं। हालांकि वीडियो कहां का है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।