टिहरी में फ्री बिजली-पानी को लेकर बवाल, 75 दिनों से जारी आंदोलन, मुफ्त बिजली-पानी की मांग पर टिहरी में जनसैलाब, आंदोलन तेज

0

Tehri Garhwal News

IMG-20260513-WA0244.jpg


टिहरी में फ्री बिजली-पानी की मांग पर आंदोलन तेज, 75वें दिन भी धरना जारी

टिहरी जनपद में मुफ्त बिजली और पानी की मांग को लेकर चल रहा जन आंदोलन अब और तेज होता जा रहा है। गणेश चौक पर टिहरी गढ़वाल जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 75 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। आंदोलन का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक सागर भंडारी कर रहे हैं, जिनके साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय लोग आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

आंदोलनकारियों का कहना है कि टिहरी बांध एशिया के सबसे बड़े बांधों में गिना जाता है और यहां से उत्पादित बिजली देश के कई राज्यों तक पहुंचाई जाती है। इसके बावजूद टिहरी और आसपास के क्षेत्रों की जनता आज भी मुफ्त बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। लोगों का आरोप है कि विकास परियोजनाओं के नाम पर स्थानीय जनता ने वर्षों तक विस्थापन और परेशानियां झेली हैं, लेकिन बदले में उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।

धरना स्थल पर पहुंचे उत्तरकाशी से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री विजय बहादुर सिंह रावत ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जिस तरह देश के कई राज्यों में जनता को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जा रही है, उसी प्रकार टिहरी और उत्तरकाशी की जनता को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने विकास के लिए बड़ा त्याग किया है, इसलिए फ्री बिजली और पानी उनका अधिकार है।

फिलहाल आंदोलनकारी सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील कर रहे हैं। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम और इस आंदोलन पर उसके रुख पर टिकी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed