देहरादून में आयोजित भव्य ‘विजय उत्सव’ का माहौल उत्साह और जोश से भरपूर रहा, जहां राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में यह भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।
राज्यमंत्री नौटियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ इस ऐतिहासिक जीत की खुशियाँ साझा करते हुए कहा कि यह विजय जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और जयघोष के साथ जीत का जश्न मनाया।




