चारधाम यात्रा 2026 शुरू! पहले ही दिन 1.23 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

0

char Dham Yatra 2026

file_0000000018e471faae8adf1c7ef73c3a.png

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस वर्ष यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से होने जा रहा है। पवित्र अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

यात्रा की तैयारियों के बीच सरकार ने 6 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आवेदन करना शुरू कर दिया। पहले ही दिन शाम 5 बजे तक कुल 1 लाख 23 हजार 788 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया, जिससे साफ है कि इस बार भी यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग धामों के लिए भी श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पंजीकरण कराया है। यमुनोत्री धाम के लिए 22,280, गंगोत्री धाम के लिए 22,702 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा 42,311 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है, जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए 36,495 श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज कराया है।

सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। यात्री पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed