
ब्रेकिंग न्यूज़ | चिन्यालीसौड़ से बड़ी खबर
चिन्यालीसौड़ में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के वार्ड नंबर 05 के सभासद सिद्धार्थ नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष क्षेत्र से जुड़े गंभीर मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। सभासद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग रखते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाएं न मिलने से उन्हें दूर-दराज जाना पड़ता है।
इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय के उच्चीकरण की मांग भी रखी गई, ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए पलायन न करना पड़े। टिहरी झील प्रभावित क्षेत्रों में भूमि धंसाव और मकानों में दरारों की बढ़ती समस्या को गंभीर बताते हुए तत्काल सुरक्षात्मक कार्यों की मांग की गई।
नगर पालिका क्षेत्र में BRO के अव्यवस्थित कार्यों और जर्जर PWD सड़कों के शीघ्र सुधार की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई। सभासद सिद्धार्थ नौटियाल ने स्पष्ट कहा— क्षेत्र की हर समस्या को शासन तक पहुंचाना उनका संकल्प है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी।