देहरादून हत्याकांड: 24 घंटे में मुठभेड़, दोनों शूटर गिरफ्तार

0

Dehradun_crime_news

InShot_20260212_093354571

देहरादून में शहीद के बेटे को गोलियों से भूनने वालों का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर ऐक्शन

देहरादून हत्याकांड: 24 घंटे में मुठभेड़, दोनों शूटर गिरफ्तार

देहरादून के तिब्बती मार्केट में शहीद कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र और जीएमएस रोड स्थित गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस ने देर रात से ही सघन नाकेबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। इसी अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस के अनुसार पहली मुठभेड़ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध वहां छिपे हुए हैं। जैसे ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की, आरोपियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया गया।

पहली गिरफ्तारी के बाद मिली अहम सूचना के आधार पर पुलिस ने लालतप्पड़ क्षेत्र की एक खंडहर पड़ी फैक्ट्री में दबिश दी। यहां भी दूसरे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह स्वयं अस्पताल पहुंचे और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।

एसएसपी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश या किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग तो नहीं था।

जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात से पहले पूरी रेकी की थी। घटना वाले दिन अर्जुन शर्मा तिब्बती मार्केट में फल खरीदने पहुंचे थे। फल विक्रेता अयान और उम्मीद के अनुसार, अर्जुन तीन अनानास लेकर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे। कार से करीब दस कदम पहले घात लगाए खड़े हमलावरों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि वारदात को जिस पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया, उससे यह भाड़े के शूटरों का काम प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की तैयारी में है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed