जौनपुर और रंवाल्टा समुदाय को ST दर्जा दिलाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से मिले रामसुन्दर नौटियाल

0

ramsundernautiyal

IMG-20261103-WA0001

उत्तरकाशी जनपद के जौनपुर एवं रंवाल्टा समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुन्दर नौटियाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों समुदायों को ST सूची में शामिल करने के विषय को प्रमुखता से उठाया।

मुलाकात के दौरान रामसुन्दर नौटियाल ने कहा कि जौनपुर एवं रंवाल्टा समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत में काफी समानताएं हैं। दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियां भी चुनौतीपूर्ण हैं और यहां के लोगों को लंबे समय से विकास, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से सीमांत क्षेत्रों की भौगोलिक और सामरिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समुदायों की वास्तविक स्थिति का गंभीरता से अध्ययन किया जाना चाहिए।

नौटियाल ने केंद्रीय मंत्री से दोनों समुदायों के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं का परीक्षण कर उन्हें अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ST का दर्जा मिलने से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और अन्य संवैधानिक सुविधाओं के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मांग पर सकारात्मक पहल करेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों