यमुनोत्री विधानसभा चुनाव 2027, धनारी में विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क, जनता के बीच पहुंचे पूर्व विधायक

0

uttarakhandnews

IMG-20261031-WA0007

धनारी क्षेत्र में सक्रिय दिखे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से की मुलाकात

उत्तरकाशी। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आज धनारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की कुशलक्षेम जानी और विभिन्न परिवारों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही ग्रामीणों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर क्षेत्र की जनता के साथ अपने पुराने रिश्तों को भी मजबूती से दोहराया।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान विजयपाल सजवाण ने कहा कि धनारी क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा अमूल्य रहा है। यहां के लोगों ने हर परिस्थिति में जिस अपनत्व के साथ उनका साथ दिया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने अपने पूर्व विधायक कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि धनारी क्षेत्र हमेशा उनकी विकास प्राथमिकताओं में शामिल रहा। क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरें।

भ्रमण के दौरान मिले स्नेह और स्वागत के लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और अपनत्व उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ नेता दिनेश चौहान, प्यार चंद कुमाईं, ग्राम प्रधान अनिल राणा, ललित भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों