दिल्ली में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले रामसुंदर नौटियाल, यमुनोत्री के विकास पर चर्चा

0

uttarakhandnews

IMG-20261031-WA0002

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, यमुनोत्री विधानसभा के विकास को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण के राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर रामसुंदर नौटियाल ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान और आस्था के प्रतीक मां गंगोत्री धाम से लाया गया मां गंगा का पवित्र जल कलश तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक पारंपरिक ऊनी वस्त्र भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, स्थानीय जनता की अपेक्षाओं, बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। रामसुंदर नौटियाल ने क्षेत्र की जनभावनाओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा की जनआकांक्षाओं को सम्मान देना, क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करना और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना उनका संकल्प है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त स्नेह और मार्गदर्शन को उन्होंने जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने वाला बताया।

इस मुलाकात को यमुनोत्री विधानसभा के विकास से जुड़े मुद्दों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों