उत्तरकाशी से खबर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपने-अपने घरों और मंदिरों में आशीर्वाद का दीप जलाकर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। साथ ही मां गंगा, मां यमुना और भगवान बद्री-केदार से प्रधानमंत्री के निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।
