Oplus_16908288
चिन्यालीसौड़। महाविद्यालय परिसर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए अरुण रावत की टीम की ओर से आयोजित फ्रेशर पार्टी इस बार ‘कैंपस धमाल’ के नाम से खास आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और प्रतिभा प्रदर्शन के माध्यम से जमकर धमाल मचाया।
‘कैंपस धमाल’ का उद्देश्य महाविद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को वरिष्ठ छात्रों के साथ बेहतर संवाद और परिचय का अवसर देना रहा। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का खूब आनंद उठाया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही, थर्ड ईयर के सभी छात्र-छात्राओं का भी विशेष धन्यवाद किया गया, जिन्होंने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजक अरुण रावत की टीम ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग, सहभागिता और मेहनत से ‘कैंपस धमाल’ एक यादगार कार्यक्रम बन सका। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह छात्रहित और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।