उत्तरकाशी की बदहाल सड़क बनी चर्चा का विषय, करोड़ों खर्च के बाद भी हाल बेहाल ||प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर उठे सवाल! ग्रामीणों ने मांगी जांच

0

uttarakashi news

IMG-20260704-WA0047



उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ धरासू–तराकोट–जिब्या मोटर मार्ग की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क मात्र कुछ ही सालों में बरसात में ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई स्थानों पर सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि वह सड़क कम और पशुओं के लिए स्विमिंग पूल अधिक प्रतीत होती है।
लगभग ₹76 लाख से अधिक की स्वीकृत राशि होने के बावजूद पिछले वर्ष की बरसात से आए मलबे को आज तक नहीं हटाया गया है। सड़क किनारे बनी नालियाँ अधिकांश स्थानों पर बंद पड़ी हैं, जिसके कारण वर्षा का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है और डामरीकरण तेजी से उखड़ रहा है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत एवं सफाई नहीं की गई तो आगामी बरसात में यह मार्ग और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों तथा वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
यह स्थिति संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गंभीर उदासीनता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उद्देश्यों पर इस प्रकार की लापरवाही प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।
हम सभी ग्रामवासी संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि: ✅ सड़क पर जमा मलबा तत्काल हटाया जाए। ✅ सभी बंद नालियों की सफाई कर जल निकासी सुचारु की जाए। ✅ क्षतिग्रस्त सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण/मरम्मत कराया जाए। ✅ निर्माण कार्य एवं रखरखाव की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
यदि एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ नहीं की जाती है, तो समस्त ग्रामीण जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन/तालाबंदी के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री  Narendra Modi एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री #NitinGadkari जी से विनम्र निवेदन।
आपके नेतृत्व में देशभर में सड़कों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भी ग्रामीण भारत की जीवनरेखा बनी है। किंतु उत्तराखंड के उत्तरकाशी(चिन्यालीसौड़) में स्थित धरासू–तराकोट–जिब्या मोटर मार्ग की वर्तमान स्थिति इस योजना की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है। साथ ही साथ समस्त क्षेत्रवासियों एवम् ग्रामीणों के बीच आपकी कार्यशैली को निरंतर प्रश्नचिह्न कर रहे है।
महोदय, कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करवाने, सड़क की तत्काल मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा निर्माण एवं रखरखाव में हुई किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके हस्तक्षेप से ग्रामीणों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क की सुविधा मिलेगी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य भी सार्थक होगा।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed