उत्तरकाशी में देवराज बिष्ट को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष

0

uttarakashi news

IMG-20260705-WA0005

ग्राम प्रधान बगोड़ी देवराज बिष्ट बने प्रधान संगठन उत्तरकाशी के जिला उपाध्यक्ष

उत्तरकाशी, ग्राम पंचायत बगोड़ी के युवा, ऊर्जावान एवं कर्मठ ग्राम प्रधान तथा छात्र राजनीति के लोकप्रिय युवा नेता देवराज बिष्ट को प्रधान संगठन उत्तरकाशी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन और जिले के लिए सकारात्मक निर्णय बताया है।

देवराज बिष्ट का सार्वजनिक जीवन छात्र राजनीति से प्रारम्भ हुआ। वर्ष 2019 में वे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी के छात्रसंघ महासचिव निर्वाचित हुए। कोविड-19 के कारण उनका कार्यकाल वर्ष 2021 तक रहा। इसके उपरांत वर्ष 2022 में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यू.आर.) का चुनाव लड़ा और लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। महाविद्यालय से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद वे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए तथा विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावशाली नेतृत्व करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।

छात्र जीवन के दौरान उन्होंने ओम छात्र संगठन में जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके अतिरिक्त वे गमरी-दिचली क्षेत्र युवा संगठन के अध्यक्ष के रूप में भी युवाओं और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

जनसेवा के प्रति समर्पण, ईमानदार कार्यशैली एवं जनता के अटूट विश्वास का परिणाम रहा कि वे ग्राम पंचायत बगोड़ी के निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों तथा ग्रामीण समस्याओं के समाधान को सदैव प्राथमिकता दी है।

प्रधान संगठन उत्तरकाशी के जिला उपाध्यक्ष के रूप में मिली नई जिम्मेदारी पर देवराज बिष्ट ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के सभी ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में प्रधान संगठन उत्तरकाशी और अधिक मजबूत होगा तथा पंचायतों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed