मसूरी पहुंचे MS धोनी, एक झलक पाने के लिए उमड़ी फैंस की भारी भीड़! मसूरी की सड़कों पर घूमते नजर आए धोनी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

0

mahendra singh dhoni

1_1780215124.jpg

मसूरी पहुंचे एमएस धोनी, फैंस की भीड़ उमड़ी; बेटी जीवा के समर कैंप एडमिशन को लेकर चर्चा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर उत्तराखंड की वादियों में नजर आए। शनिवार को धोनी अपनी करीब 3 करोड़ रुपये की लग्जरी Land Rover Defender से देहरादून से मसूरी पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, धोनी अपनी बेटी Ziva Singh Dhoni के समर कैंप के लिए एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन संबंधी प्रक्रिया के सिलसिले में मसूरी आए थे।

देर शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल में पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल फोन से तस्वीरें व वीडियो बनाने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने गलती से उन्हें रोहित शर्मा समझ लिया और “रोहित शर्मा-रोहित शर्मा” के नारे लगाने लगे। यह सुनकर धोनी मुस्कुराते हुए हंस पड़े। समर कैंप जाते समय उन्होंने कई प्रशंसकों से हाथ मिलाया और बच्चों के साथ भी आत्मीयता से बातचीत की। एक बच्चे द्वारा “धोनी-धोनी” पुकारने पर उन्होंने पीछे मुड़कर मुस्कुराते हुए उसका अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी मसूरी की सड़कों पर घूमते, स्थानीय लोगों से बातचीत करते और फैंस को ऑटोग्राफ देते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी 11 मार्च 2025 को धोनी मसूरी प्रवास पर आए थे, जहां उनकी सादगी और विनम्रता ने लोगों का दिल जीत लिया था।

Mahendra singh dhoni masoori

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed