Himchal pardesh कुल्लू में खौफनाक एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, पहाड़ी से लुढ़ककर नीचे गिरी टूरिस्ट कार

0

Himchal pardesh news

n7047752411773664280207a07e1affa013a43dae9cb9396842331801d3a53757245160f82e02ccbeb7fb80.jpg

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की खूबसूरत लेकिन संवेदनशील मानी जाने वाली तीर्थन घाटी में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से घूमने आए एक पर्यटक परिवार की कार अचानक पलटकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने इस घटना को और चर्चा में ला दिया है। कार पलटते हुए नीचे स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH‑305) पर जा गिरी। हादसे में कार सवार परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक 47 वर्षीय जयदीप राणा, निवासी शालीमार बाग दिल्ली, अपनी पत्नी कुसुम राणा, बेटी कविका राणा, बेटे दिव्यांश और भांजे आदित्य के साथ 14 मार्च को पर्यटन के लिए तीर्थन घाटी पहुंचे थे। परिवार ने रात एक होटल में बिताई और अगले दिन जलोड़ी दर्रा और जिभी घूमने निकला। शाम करीब पांच बजे वे जिभी गेस्ट हाउस की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान औट-लुहरी-सैंज मार्ग पर करीब 600 मीटर दूर एक खतरनाक मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी को पास देने के लिए चालक ने कार को बाईं ओर किया। पूरे दिन हुई बारिश के कारण सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई गहरी ढलान से नीचे NH-305 पर जा गिरी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार के सभी सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने कुसुम राणा को बयान देने के लिए अयोग्य बताया, जबकि चालक जयदीप राणा का बयान दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि हादसा सड़क धंसने की वजह से हुआ और इसमें किसी अन्य वाहन चालक की कोई लापरवाही नहीं थी।

मामले की पुष्टि मदन लाल कौशल ने की है। पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी है और सड़क धंसने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed