उत्तरकाशी / चिन्यालीसौड़ से बड़ी खबर
ग्राम पंचायत बगोड़ी गांव के प्रधान देवराज बिष्ट ने आज चिन्यालीसौड़ विकासखंड कार्यालय में आयोजित जनसमस्याओं के विशेष शिविर के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान बिष्ट ने वीर भड़ जीतू बगड्वाल देवता का पवित्र स्मृति-चिह्न भेंट कर क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का सम्मान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
शिविर के दौरान प्रधान देवराज बिष्ट ने ग्राम पंचायत बगोड़ी की वर्षों से लंबित जनसमस्याओं और विकास संबंधी प्रमुख मांगों को विस्तारपूर्वक मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को गंभीरता से सुनते हुए इन मांगों को अपनी घोषणाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।
मुख्य मांगें इस प्रकार रखी गईं—
• ग्राम पंचायत बगोड़ी का नाम बदलकर “जीतू की बगोड़ी” किए जाने की मांग।
• मल्ली से भडेश्वर महादेव मंदिर बगोड़ी (पुजारगांव) तक स्वीकृत मोटरमार्ग के शेष कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग।
• बगोड़ी से हेरधार स्थित वीर भड़ जीतू बगड्वाल मंदिर तक मोटरमार्ग स्वीकृति।
• ग्राम पंचायत बगोड़ी में ANM स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना।
प्रधान देवराज बिष्ट ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से ग्राम पंचायत बगोड़ी सहित पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को शीघ्र गति मिलेगी। स्थानीय जनता ने भी मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए जल्द कार्यवाही की उम्मीद जताई है।
गढ़वाल तक — सच के साथ, आपके साथ। 🚩