छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों में तीन सीआरपीएफ जवान और कार चालक शामिल हैं। हादसा होली के त्योहार के दौरान हुआ, जब जवान अपने घर छुट्टी पर लौट रहे थे। खुशियों के इस सफर ने अचानक मातम का रूप ले लिया। मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, एसआई उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और कार चालक हीरालाल नागर के रूप में हुई है। घायल जवान अभिमान राय को पहले धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। खपरी बायपास के पास संभवतः तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से कार सीधे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना के बाद कार के भीतर शव और घायल बुरी तरह फंसे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन, गैस कटर और सब्बल की मदद से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला।
एयरबैग खुलने के बावजूद टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि चार जिंदगियां नहीं बच सकीं। इलाज के दौरान चालक ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और जवानों के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके गृह नगर भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने