उत्तरकाशी में बड़ा हादसा! आग बुझाकर लौट रहे वनकर्मी की खाई में गिरकर मौत
कर्तव्य निभाते हुए गई जान, जंगल की आग बनी फॉरेस्ट गार्ड के लिए काल

0

uttarakashi news

1200-675-26948636-thumbnail-16x9-forest

उत्तरकाशी से एक दुखद खबर सामने आई है। टौंस वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत ठडूंग बीट के जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 17 जून की शाम सोहन सिंह रावत जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचे थे। देर शाम आग बुझाने के बाद सभी श्रमिक अपने डेरे लौट गए, जबकि सोहन सिंह घर के लिए रवाना हुए।

जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। वन विभाग, ग्रामीणों और परिजनों की संयुक्त खोजबीन के दौरान उनका शव कंडार के नीचे सिरोड़ा खड्ड के पास एक गहरी खाई में मिला।

प्रारंभिक आशंका है कि आग बुझाने के बाद लौटते समय पहाड़ी रास्ते में पैर फिसलने से वह खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएफओ डीपी बलूनी और विधायक दुर्गेश्वर लाल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा में दिया गया सर्वोच्च बलिदान बताया।

सोहन सिंह रावत का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों