9 साल से सऊदी में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी की मुहिम, सुभाष राणा ने बढ़ाया मदद का हाथ

0

Uttarkashi_news



उत्तरकाशी: जिले के इंद्रमणि नौटियाल पिछले करीब 9 सालों से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। लंबे समय से अपने पिता की घर वापसी का इंतजार कर रही बेटी दीपिका नौटियाल ने अब उन्हें वापस लाने के लिए मुहिम शुरू की है। दीपिका की इस मुहिम को लगातार सामाजिक और राजनीतिक लोगों का समर्थन मिल रहा है।

इसी क्रम में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के चिन्यालीसौड़ के युवा नेता सुभाष राणा, युवा नेता कुलबीर कंडियाल और समाजसेवी कपिल रावत, वीरेंद्र रावत व मंजीत राणा दीपिका नौटियाल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंद्रमणि नौटियाल की जल्द घर वापसी के प्रयासों में सहयोग करते हुए दीपिका को आर्थिक सहायता प्रदान की।

सुभाष राणा ने बताया कि ग्राम सभा बल्डोगी में लोगों से सहयोग लेकर एक मुहिम चलाई गई। इसमें ग्रामीणों ने अपनी क्षमता के अनुसार धनराशि एकत्र की और इस राशि को दीपिका नौटियाल को सौंपा गया।

सुभाष राणा ने कहा कि इंद्रमणि नौटियाल लंबे समय से अपने परिवार से दूर हैं और उनकी बेटी लगातार पिता की घर वापसी के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे भी दीपिका की मुहिम में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें, ताकि इंद्रमणि नौटियाल जल्द अपने परिवार के बीच लौट सकें।

दीपिका की इस मुहिम के साथ अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और युवा भी जुड़ रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि सामूहिक प्रयासों से इंद्रमणि की जल्द घर वापसी का रास्ता साफ होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed