चिन्यालीसौड़ बगोड़ी गांव में स्वच्छता की बड़ी पहल, ग्राम प्रधान देवराज बिष्ट का बड़ा कदम

0

bagodi village chinyalisod

IMG-20260317-WA0034.jpg

*ग्राम पंचायत बगोड़ी में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान देवराज बिष्ट द्वारा गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान वितरित किए गए* । इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है तथा ग्रामीणों को कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करना है।
ग्राम प्रधान देवराज बिष्ट ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि सभी ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपना सहयोग दें, तो हमारा गांव स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण बन सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कूड़े को इधर-उधर न फैलाएं और कूड़ेदान का नियमित उपयोग करें।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास गांव को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी ने मिलकर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed