दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर लिखा ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं’, जांच में जुटी पुलिस

0

uttarakhand Braking news

n702546971177218870778777257fde80f0240ce807fac6af50bbe93197d740ec1234e7a0356e3562998c60.jpg

सहारनपुर/बिहारीगढ़ (ब्रेकिंग न्यूज): उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित मोहंड वन रेंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे की दीवारों और प्लेटों पर समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। “मुसलमानों के लिए यह सड़क नहीं है” जैसे आपत्तिजनक संदेश पेंट से लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में ग्रीनफील्ड हाईवे के पास गुरुवार देर रात की है। वायरल वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं—दो युवतियां और एक युवक। युवक मोबाइल से वीडियो बनाता नजर आता है, जबकि एक युवती गले में भगवा गमछा डाले सीमेंटेड ब्लॉक पर अंग्रेजी में नारे लिखती दिखती है। दूसरी युवती पास के शेड पर हिंदी में वही संदेश लिखती दिखाई देती है।

इस बीच, हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष ललित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उक्त वीडियो साझा करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए दावा किया कि “हाईवे हिंदुओं के टैक्स से बनता है” और समुदाय विशेष को ग्रीनफील्ड सड़क पर चलने से रोकने की चेतावनी दी। इस बयान के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के इंजीनियर ने बिहारीगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और किसी भी हाल में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस व प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति पर इस प्रकार के भड़काऊ संदेश लिखना दंडनीय अपराध है। हाईवे प्रबंधन टीम ने आपत्तिजनक पेंट को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस वीडियो की फोरेंसिक जांच और सोशल मीडिया स्रोतों की पड़ताल में जुटी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed