चिन्यालीसौड़-कुमराडा मार्ग बना खौफ का रास्ता, फिर दिखा तेंदुआ

0

Uttarakashi news

21_237439.jpg

चिन्यालीसौड़: कुमराडा मार्ग पर फिर दिखा गुलदार, शादियों के सीजन में दहशत का माहौल

उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुमराडा गांव को जाने वाली सड़क पर एक बार फिर गुलदार की मौजूदगी ने ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इन दिनों पहाड़ों में शादियों का सीजन चरम पर है, जिसके चलते रात के समय लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ऐसे में देर रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवा नेता सुभाष राणा और समाजसेवी कुलबीर कंडियाल को रास्ते में अचानक गुलदार दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि गुलदार सड़क किनारे झाड़ियों से निकलकर कुछ देर तक मार्ग पर घूमता रहा, जिससे बाइक सवारों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवाओं ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वन विभाग को घटना की सूचना दी और पीछे आ रहे अन्य बाइक सवारों व राहगीरों को भी रुककर सावधानी बरतने की अपील की।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में बाइक चला रहे मकान राणा पर भी गुलदार ने जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद से लगातार ग्रामीणों द्वारा सड़क और आबादी के आसपास तेंदुए के दिखने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और गुलदार को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है। प्रशासन ने भी लोगों से रात में अकेले न निकलने और समूह में चलने की सलाह दी है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed