मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep Yadav की शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे

0

masoori News

1773336162182.jpg

मसूरी में सजेगी क्रिकेट स्टार की शाही शादी, देहरादून पहुंचकर Kuldeep Yadav ने बांटे न्योते

टी20 विश्व कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज Kuldeep Yadav अब अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर उत्तराखंड में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विवाह समारोह से ठीक पहले कुलदीप गुरुवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने Cricket Association of Uttarakhand के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

देहरादून स्थित एसोसिएशन कार्यालय में कुलदीप का पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। कुलदीप ने एसोसिएशन के पूर्व सचिव और Board of Control for Cricket in India के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा को व्यक्तिगत रूप से शादी का निमंत्रण देते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

बता दें कि कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की मित्र वंशिका चड्ढा से होने जा रही है। दोनों मूल रूप से Kanpur के निवासी हैं। दोनों की सगाई पिछले साल 4 जून को Lucknow में एक निजी समारोह में हुई थी।

विवाह की रस्में 13 और 14 मार्च को Mussoorie के एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में होंगी। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि 14 मार्च को भव्य वैवाहिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल शादी में भारतीय क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma, स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav और टीम के मुख्य कोच Gautam Gambhir समेत कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों के पहुंचने की उम्मीद है।

करीब 200 खास मेहमानों की मौजूदगी में होने जा रहा यह समारोह मसूरी की चर्चित शादियों में शामिल हो सकता है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह आयोजन किसी बड़े उत्सव से कम नहीं माना जा रहा, क्योंकि विश्व कप के हीरो कुलदीप यादव अब जीवन की नई पारी खेलने जा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed