दीपक बिजलवान के समर्थन में गूंजा पूरा मैदान, दिचली पट्टी से गमरी पट्टी तक उमड़ा जनसमर्थन, कुमराडा थोला में भव्य आयोजन

0

Deepak bijlwan uttarakashi news

IMG20260303150213.jpg

चिन्यालीसौड़ के कुमराडा थोला में आज होली मिलन समारोह पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। रंगों, गुलाल और लोक संस्कृति की खुशबू से सराबोर इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को उत्सव में डुबो दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान रहे, जिनका क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। मंच से लेकर मैदान तक हर ओर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुप्रसिद्ध लोक गायक अरविंदर चौहान, दीपक नौटियाल और सूरज शाह के गीतों ने ऐसा समां बांधा कि लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। पारंपरिक गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों पर महिलाओं और युवाओं ने जमकर नृत्य किया।

होली के रंगों के बीच युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। दीपक बिजलवान को युवाओं ने कंधों पर उठाकर जोरदार डांस किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। पूरे मैदान में “दीपक बिजलवान जिंदाबाद” के स्वर गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान यमुनोत्री विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर भी चर्चाएं तेज रहीं। कई लोगों ने खुले मंच से कहा कि आने वाले चुनाव में दीपक बिजलवान की जीत पक्की है और क्षेत्र को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा।

दिचली पट्टी, गमरी पट्टी समेत आसपास के कई गांवों और सामाजिक-राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ होली खेली और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कुल मिलाकर कुमराडा थोला का यह होली मिलन समारोह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक संदेश का भी बड़ा मंच बनकर सामने आया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed