चिन्यालीसौड़ में आज होगा भव्य होली मिलन समारोह, राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने किया सपरिवार आमंत्रण
उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र में आज रविवार, 01 मार्च 2026 को होली पर्व की पूर्व संध्या पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण के राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल के आवास, वार्ड नंबर 4, चिन्यालीसौड़ में किया गया है। यह आयोजन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की सहभागिता अपेक्षित है।
राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने क्षेत्रवासियों को सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और एकता को नई ऊर्जा मिलती है। समारोह में पारंपरिक होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारस्परिक मिलन का विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर इस रंगोत्सव को सामूहिक उल्लास के साथ मनाएं और क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाएं। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।