चिन्यालीसौड़ में तेंदुए का आतंक! कुमराडा गांव की सड़क पर बेखौफ घूमता दिखा

0

chinyalisod news

leopard_1768610048779_1768610048945.jpg

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | चिन्यालीसौड़ में तेंदुए की दहशत 🚨

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के कुमराडा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेंदुआ शाम करीब 5 बजे मुख्य सड़क पर बेखौफ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ आबादी वाले इलाके के बिल्कुल पास बिना किसी डर के इधर-उधर टहलता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि यह वही क्षेत्र है जहां एक दिन पहले मकान राणा नामक ग्रामीण पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार, मकान राणा शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके पैर पर गंभीर चोट आई, हालांकि उन्होंने साहस दिखाते हुए किसी तरह तेंदुए के चंगुल से खुद को छुड़ाकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और वह गांव के आसपास कई बार देखा जा चुका है। लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले तेंदुए को पकड़ा या खदेड़ा जा सके।

👉 गढ़वाल तक की अपील: सभी ग्रामीण शाम और रात के समय अकेले बाहर न निकलें, बच्चों को घर के आसपास ही रखें और समूह में ही आवागमन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन और वन विभाग को सूचना दें।

📍 खबर: मिलाप चौहान, गढ़वाल तक

चिन्यालीसौड़ में तेंदुए का आतंक! कुमराडा गांव की सड़क पर बेखौफ घूमता दिखा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed