चिन्यालीसौड़ के न्यू खालसी गांव में मंदिर में हुई चोरी

0
20260210_192537

By :: Milap singh

स्थान :: उत्तरकाशी

तारीख :: 11/02/2026

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में स्थित दिन्याली देवी मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर में चल रहे टीन शेड निर्माण कार्य के दौरान रात में अज्ञात चोरों ने लोहे के पाइप और चादर चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

न्यू खालसी गांव में मंदिर में हुई चोरी

यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था। सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे लोगों ने सामान गायब पाया। चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।
स्थानीय समाजसेवी कुलवीर कंडियाल ने कहा कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


मंदिर आस्था का केंद्र है, इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।”
— कुलवीर कंडियाल, समाजसेवी

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • Uttarakhand
  • Uttarakhand news
  • Dehradun
  • Uttarkashi
  • Tehri Garhwal
  • Chamoli
  • Pauri Garhwal
  • Nainital

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed