उत्तरकाशी पूर्व सैनिकों की हुंकार, दीपक बिजल्वाण को सौंपा ज्ञापन; लगे जोरदार नारे

0

Deepak_bijalvan_uttarakashi

IMG-20260915-WA0013

पूर्व सैनिकों ने मांगों को लेकर दीपक बिजल्वाण को सौंपा ज्ञापन, लगे जोरदार नारे

उत्तरकाशी। उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व सैनिकों और सुरक्षा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। पूर्व सैनिकों ने उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में पूर्व सैनिकों और सुरक्षा गार्डों ने “समान कार्य के लिए समान वेतन” लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना है कि सुरक्षा कर्मी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन और सुविधाओं के मामले में उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व सैनिकों ने 8 घंटे की निरंतर ड्यूटी, कठिन कार्य परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को देखते हुए मानदेय में उचित वृद्धि, वेतन संबंधी विसंगतियां दूर करने और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व सैनिकों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान “दीपक बिजल्वाण जिंदाबाद” और “पूर्व सैनिक एकता जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

पूर्व सैनिकों ने उम्मीद जताई कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण उनकी मांगों को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाकर समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करेंगे। दीपक बिजल्वाण ने भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *