टिहरी झील में बढ़ता कचरा बना मुसीबत, चिन्यालीसौड़ के लोग परेशान || चिन्यालीसौड़ में झील बनी कचरे का डंपिंग जोन

0

chinyalisod_uttarakashi_news

IMG_20260831_08433343

टिहरी झील में बढ़ता कचरा बना मुसीबत, चिन्यालीसौड़ के लोग दुर्गंध और गंदगी से परेशान

चिन्यालीसौड़। टिहरी झील में लगातार बढ़ रहा कचरा अब चिन्यालीसौड़ नगर पालिका क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। आए दिन आसपास के इलाकों से बहकर कचरा झील में पहुंच रहा है और एक जगह जमा हो जाता है। लंबे समय तक कचरा पड़े रहने के कारण यहां गंदगी के साथ-साथ दुर्गंध की समस्या भी बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, झील में जमा होने वाले कचरे की बदबू कई बार पूरे चिन्यालीसौड़ शहर तक पहुंच जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है और दुर्गंध के कारण सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हर साल झील में कई टन कचरा इकट्ठा हो जाता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय निवासियों ने सरकार और संबंधित विभागों से झील की नियमित सफाई के साथ ही कचरा झील तक पहुंचने से रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की है। लोगों का कहना है कि टिहरी झील न सिर्फ क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद अहम है। ऐसे में झील में बढ़ती गंदगी पर्यावरण के साथ-साथ क्षेत्र की खूबसूरती और पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि झील में कचरा जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और इसके लिए जिम्मेदार विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि हर साल सामने आने वाली इस समस्या से चिन्यालीसौड़ के लोगों को राहत मिल सके।

चिन्यालीसौड़ टिहरी झील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *