चिन्यालीसौड़: गढ़वालगाड़ में पंचायती चौरा पर सफाई, गांव वालों ने कहा– पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

0
IMG-20260207-WA0020.jpg


चिन्यालीसौड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़वाल गाड़ में स्थित पंचायती चौरा पर सोमवार को एक सराहनीय सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी की पहल पर आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान जगदेई देवी के नेतृत्व में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सफाई अभियान के दौरान पंचायती चौरा परिसर की झाड़-झंखाड़ हटाई गई, कूड़ा-कचरा साफ किया गया तथा पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। पंचायती चौरा गांव का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, जहां समय-समय पर सामाजिक बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्राम सभाएं और अन्य सामूहिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ऐसे में इस स्थान की स्वच्छता गांव के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।

स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी की इस पहल की खुले दिल से सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने स्वयं आगे बढ़कर गांव की पंचायत स्थल पर सफाई जैसा महत्वपूर्ण कार्य कराया है। इससे गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोगों को प्रेरणा भी मिली है।

ग्राम प्रधान जगदेई देवी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से गांव में सकारात्मक संदेश जाता है और सामूहिक सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed